छत्तीसगढ़
आत्मनिर्भरता की ओर कदम: दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष स्वरोजगार कार्यशाला आयोजित
Shantanu Roy
21 March 2026 9:06 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 20.03. 2026 को दिव्यांग जनो के स्वावलंबन, स्वरोजगार हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, श्रम विभाग मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त समन्वय से आयोजन हुआ, जिसमें जिले से 65 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। प्रकाश यादव, मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग द्वारा एल.ई.डी. बल्ब के निर्माण एवं व्यापार के बारे जानकारी दी गई है।
मनीष भगत जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMEGP) मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, (CMEGP) के पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज संबंधित जानकारी, मिलन राठिया, श्रम पदाधिकारी द्वारा ई रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना की पात्रता एवं लाभ से संबंधित जानकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से भरत पटेल (DPM) द्वारा स्व सहायता समूह बनाने की प्रक्रिया, संकुल संगतन, ग्राम संगठन, सकिय महिला FLCRP, RBK, बैंक मिंत्र RF,CLF बनाने के संबंध में विस्तार से बताया गया।
दुलदुला के 30 सदस्यों वाली महिला स्व सहायता समूह द्वारा ष्समूह ऋणष् की मांग की गई। दिव्यांगो का ष्उगता सूरज ष्स्वसहायता समूह कुनकुरी द्वारा बैंक लिंकेज के संबंध में समस्या बतायी गई। अंत में धर्मेन्द्र कुमार साहू उपसंचालक समाज कल्याण जशपुर द्वारा दिव्यांगजनों के स्वरोजगार उद्यमी कौशल को उन्नत करने के लिए ऋण देने के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित एवं विकास निगम की योजनाएं, पात्रता, ब्याज की दर व छूटों के संबंध में एवं अन्य गतिविधि क्षेत्र की विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में लोदाम के संदीप गुप्ता द्वारा टेंट हाउस खोले जाने हेतु लोन की मांग एवं महेन्द्र यादव द्वारा चॉइस सेन्टर खोले जाने के लिए ऋण सहायता की मांग की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





