छत्तीसगढ़

रिश्वतखोरी मामले में स्टेनो टाइपिस्ट सस्पेंड

Nil dhankar
30 Oct 2024 4:56 PM IST
रिश्वतखोरी मामले में स्टेनो टाइपिस्ट सस्पेंड
x
छग

जांजगीर। अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने वाली महिला स्टेनो टाइपिस्ट को निलंबित किया गया है। अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए महिला स्टेनो टाइपिस्ट ने रिश्वत मांगी थी। जिसका ऑडियो वायरल होने पर महिला स्टेनो टाइपिस्ट को निलंबित करने के आदेश कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिए थे। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

सत्यवती साहा स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जांजगीर चांपा में पदस्थ हैं। उनके द्वारा अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए लाइसेंस गाड़ियों से राशि मांगी जा रही थी। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था।

उनका उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ सिविल आचरण नियम 1965 के नियम तीन का उल्लंघन है। जिसके चलते कलेक्टर आकाश छिकारा ने तत्काल निलंबन के आदेश दिए थे।

Next Story