छत्तीसगढ़
स्टील कारोबारी के बेटे ने खुद को मरवाई गोली, CG पुलिस का खुलासा
jantaserishta.com
23 Aug 2024 1:46 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: युवा व्यवसायी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कातिल कोई और नहीं बल्कि कारोबारी का नौकर ही निकला. इस हत्याकांड में हैरतअंगेज मामला यह है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने ही अपने आप को मारने आरोपी को सुपारी दी थी. आरोपी नौकर ने तीन राउंड गोली मारकर युवक की हत्या की थी. जिसकी लाश कार में चठिरमा जंगल में मिली थी. लेकिन मृतक ने खुद को जान से मारने की सुपारी क्यों दी पुलिस इसकी जांच कर रही है. यह मामला अंबिकापुर से गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, स्टील कारोबारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की 21 अगस्त को चठिरमा जंगल किनारे कार में खून से लथपथ लाश मिली थी. अक्षत की तीन राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी. मामले में 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ के बाद आज एसपी योगेश पटेल ने की. उन्होंने ने खुलासे में बताया कि मृतक अक्षत अग्रवाल के नौकर ने ही उसकी हत्या की थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अक्षत अगरवाल ने खुद को जान से मारने की सुपारी दी थी. मौत का सौदा 50 हजार नगद , सोने की चेन और सोने का कड़ा में हुआ था. लेकिन मृतक अक्षत अग्रवाल अपने आप को मारने आरोपी नौकर को सुपारी क्यों दी पुलिस इसकी जांच कर रही है. आरोपी से हत्या में उपयोग किए गए तीन पिस्टल समेत जिंदा कारतूस जब्त किये गए हैं.
अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में 21 अगस्त को मिली थी. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया. अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था. वहीं मामले में पुलिस ने उसके नौकर को घटना के बाद हिरासत में लिया था.
Tagsसरगुजासरगुजा न्यूज़सरगुजा पुलिसस्टील कारोबारीअक्षत अग्रवालSurgujaSurguja NewsSurguja PoliceSteel BusinessmanAkshat AgarwalअंबिकापुरAmbikapur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





