छत्तीसगढ़

स्टील कारोबारी के बेटे की हत्या, CG में बड़ी वारदात

jantaserishta.com
21 Aug 2024 11:51 AM IST
स्टील कारोबारी के बेटे की हत्या, CG में बड़ी वारदात
x
एक हिरासत में.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था.
पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है.मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है. वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story