छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, दवाएं पर्याप्त, लैब रीजेंट की कमी जल्द होगी दूर
Shantanu Roy
11 Jun 2026 6:40 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य जांच सेवाओं को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जानकारी दी है कि जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में नियमित रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं और किसी प्रकार की दवा की कमी नहीं है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संस्थानों की लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी स्तर पर इलाज या दवा की उपलब्धता में बाधा न आए और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
उन्होंने जानकारी दी कि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में प्रयोगशाला जांच के लिए उपयोग किए जाने वाले लैब रीजेंट की अस्थायी कमी की स्थिति सामने आई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसकी पूर्ति के लिए आवश्यक मांग तत्काल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) को भेज दी गई है। जैसे ही रीजेंट की आपूर्ति हो जाएगी, सभी लैब जांच सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित होने लगेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका होने पर वे संबंधित स्वास्थ्य संस्था या जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क करें, ताकि उन्हें सही समय पर आवश्यक सहायता मिल सके। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





