छत्तीसगढ़
शिवरीनारायण में श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण, महानदी की आरती भी
Shantanu Roy
19 Oct 2022 4:25 PM GMT

x
छग
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को राम वन गमन परिपथ परियोजना के अंतर्गत शिवरीनारायण में महानदी तट पर 25 फिट ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति का अनावरण किया।इसके बाद बघेल ने महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पांच पंडितों ने महानदी के विधिवत आरती कराने में किया सहयोग। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पांचों पंडितों को शाल, भेंट-कर सम्मानित किया। आरती में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल हुए।
Next Story