छत्तीसगढ़

स्टेशन मास्टर पर हमला, तीर मारकर फरार हुआ आरोपी

Nil dhankar
21 Aug 2022 7:39 AM IST
स्टेशन मास्टर पर हमला, तीर मारकर फरार हुआ आरोपी
x
cg news

बिलासपुर। उदलकछार रेलवे स्टेशन में कोई व्यक्ति स्टेशन मास्टर के कमर में तीर मारने के बाद मौके पर से फरार हो गया। इस घटना में उन्हें चोट भी आई है। स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर पेंड्रारोड जीआरपी चौकी में अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना की वजह अभी अस्पष्ट है। जीआरपी के अनुसार घटना गुरुवार रात आठ बजे की है। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत उदलकछार स्टेशन में मोह. हीरा स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी सुबह आठ बजे तक थी।

रात 2:45 बजे के करीब वह वाशरूम से फ्रेश होकर अपनी कुर्सी पर आकर बैठे, तभी अचानक कमर में कुछ चुबने का अहसास हुआ। कुर्सी से उठे तो खून निकल रहा था। सामने एक तीर पड़ा था, जो लगभग तीन फीट का था और सामने नुकीला था। बाहर निकलकर देखे तो अज्ञात आरोपित भाग रहा था। रात अधिक होने के कारण व अंधेरे की वजह से वह दौड़ाकर पकड़ भी नहीं पाए। वह व्यक्ति काले रंग के कपड़े में था। इसके अलावा सिर पर नीले रंग का गमछा बांधा हुआ था। टिकट काउंटर का पर्दा हटाकर तीर मारा था। स्टेशन मास्टर ने अज्ञात आरोपित को पहचानने की बात कही है। हालांकि अभी जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। इसके साथ ही उसकी तलाश भी शुरू कर रही है।

Next Story