छत्तीसगढ़

राज्य की प्रथम महिला हरिचंदन ने माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

Nil dhankar
30 Jun 2023 4:16 PM IST
राज्य की प्रथम महिला हरिचंदन ने माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
x

रायपुर। राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने आज कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में दर्शन किया। उन्होंने भगवान श्री राम के बाल्य स्वरूप और माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। हरिचंदन ने कौशल्या माता मंदिर परिसर में किये गये सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। परिसर में स्थापित भगवान श्रीराम की विशाल मूर्ति को देखा। हरिचंदन ने इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल में पर्यटन कि दृष्टि से किये गये विकास कार्यो की सराहना की।

Next Story