छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान, पार्टी प्रत्याशी कल नामांकन जुलूस निकालेंगे
jantaserishta.com
27 Jan 2025 9:28 PM IST

x
महापौर और पार्षद पद के सभी प्रत्याशी.
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के रायपुर के महापौर और पार्षद पद के सभी प्रत्याशी कल दोपहर एक साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर के भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली। बैठक में रायपुर के चारों विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत मौजूद थे।
बता दें कि, इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर भी लेकर हुई। बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा , लोकसभा और रायपुर दक्षिण उप चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय पंचायत चुनाव में भी चौतरफा जीत हासिल करेगी ।
इसके साथ ही कहा गया कि, महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी कल दोपहर 12 बजे एकात्मक परिसर में इकट्ठा होंगे। भाजपा की नामांकन रैली में सांसद रायपुर के चारों विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Tagsरायपुररायपुर बीजेपीसांसद बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालRaipurRaipur BJPMP Brijmohan AgarwalBrijmohan Agarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





