छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं प्रदेशाध्यक्ष

SHIDDHANT
9 May 2026 10:23 PM IST
छत्तीसगढ़ में राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं प्रदेशाध्यक्ष
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ कर अधिकारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से “छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ” का विधिवत गठन किया गया। यह गठन 9 मई 2026 को रायपुर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में Dr. Kritika Thakur को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अरुण कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, आशीष शुक्ला को सचिव, संगीता गजेंद्र को संयुक्त सचिव और संतोष कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में अधिकारियों ने विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कई मांगों को लेकर मसौदा तैयार किया गया। संघ का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों के लिए शासन के समक्ष प्रभावी पैरवी करना बताया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृतिका ठाकुर ने कहा कि संघ की प्राथमिकता लंबित मांगों का समाधान और अधिकारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। जल्द ही इस संबंध में शासन और विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेशभर से आए अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Next Story