छत्तीसगढ़

प्रदेश साहू संघ का चुनाव संपन्न, टहल सिंह साहू बने अध्यक्ष

Nilmani Pal
17 April 2022 11:20 AM GMT
प्रदेश साहू संघ का चुनाव संपन्न, टहल सिंह साहू बने अध्यक्ष
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रदेश साहू संघ का चुनाव भामाशाह छात्रावास टिकरापारा में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों ने मतदान किया। कुल 113 पदाधिकारियों ने मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं मोहन कुमारी साहू (महिला वर्ग से) चुने गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन के कारण समय से छह माह पहले चुनाव कराया गया। प्रदेशभर से साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए थे इसलिए चुनाव में गहमा-गहमी का माहौल रहा।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े साहू समाज का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण रहा। चुनाव संपन्न कराने में प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी नंदकुमार साहू, आनंद राम साहू, नंदकुमार साहू, सुशीला साहू का विशेष योगदान रहा। इस चुनाव के लिए कुल 113 लोग मतदान के पात्र थे और सभी ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 112 मत वैध पाए गए। एक मत तीनों पदों के लिए निरस्त घोषित किया गया।


Next Story