छत्तीसगढ़

बिरनपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव

Nil dhankar
10 April 2023 3:38 PM IST
बिरनपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव
x
छग

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के बिरनपुर में शनिवार को युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भाजपा नेता बिरनपुर जाने साजा पहुंच चुके हैं, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी साजा पहुंचने वाले हैं।

बिरनपुर की घटना को लेकर साजा में नेताओं का जमावड़ा शुरू चुका है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री दीपक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष महेंद्र साहू पहुंच चुके हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी साजा पहुंचने वाले हैं। वे सभी ग्राम बिरनपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इस सबंध में वे बेमेतरा एसपी आई कल्याण से मुलाकात कर स्थिति जानेंगे।


Next Story