छत्तीसगढ़
राज्यमंत्री तोखन साहू ने दो श्रमिक महिलाओं को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Shantanu Roy
2 July 2025 11:10 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज जिला कार्यालय परिसर में शहर की दो श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत सुनीता गोंड एवं चित्ररेखा देवांगन को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी। श्रम विभाग की इस कल्याणकारी योजना के तहत जिले में पिछले लगभग डेढ़ साल में 33 श्रमिक महिलाओं को ई-रिक्शा वाहन प्रदान किया गया है। महिलाएं इससे प्राप्त आमदनी से अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के साथ ही सुगमता से अपनी आजीविका चला रही हैं। योजना के तहत प्रत्येक महिला को श्रम विभाग के सौजन्य से एक-एक लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि मिली है।
सहायक श्रमायुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में कम से कम तीन वर्ष पूर्व पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक खाता, ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र के साथ ऑनलाईन आवेदन करना होता है। इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





