छत्तीसगढ़

अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक 5 मुद्दों को लेकर हुई संपन्न

Admin4
11 Oct 2021 11:59 PM IST
अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक 5 मुद्दों को लेकर हुई संपन्न
x
अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में कलेक्टर के पास रेडक्रॉस भवन रायपुर में दिनांक 10/10/2021 को दिन रविवार को संपन्न हुआ |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- रायपुर : डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में कलेक्टर के पास रेडक्रॉस भवन रायपुर में दिनांक 10/10/2021 को दिन रविवार को संपन्न हुआ |जिसमें महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने, संगठन विस्तार, छात्र-छात्राओं की समस्याएं, आगामी आंदोलन, कार्यकर्ता सम्मेलन व अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया व अब तक के कार्यों का समीक्षा भी किया गया |प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया।


सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया जिसमें निम्लिखित पदाधिकारी शामिल हैं। प्रतीक कुमार - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व रायपुर संभाग अध्यक्ष,विकास मेश्राम - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व दुर्ग संभाग अध्यक्ष,सौरभ फुले - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व दुर्ग संभाग प्रभारी,महंगुदास कोसरिया -प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी कबीरधाम,रायपुर संभाग कार्यकारिणी सदस्य -विकास घृतलहरे, लोकेश बघेल, युवराज बंजारे, पारस नारंग(जिलाध्यक्ष रायपुर), पिनेश कुमार,दुर्ग संभाग कार्यकारिणी सदस्य -अरविन्द कुमार चुने गये।


प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन, विशिष्ट अतिथि प्रतीक कुमार टोण्डरे , विकास मेश्राम, सौरभ फुले, अरविन्द कुमार, कबीरधाम जिला प्रभारी महंगुदास कोसरिया, रायपुर जिलाध्यक्ष पारस नारंग, मुंगेली जिलाध्यक्ष राजकुमार कोशले, जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष तरुण भारद्वाज, धमतरी जिलाध्यक्ष लोकेश बघेल, मुंगेली जिला महासचिव नवीन बंजारे, धमतरी जिला महासचिव विकास लहरे, रायपुर जिला महासचिव युवराज बंजारे, रायपुर जिला सचिव पिनेश रात्रे, यशवंत घृतलहरे, कवल प्रसाद जांगड़े, चंद्रकुमार जांगड़े, सचिन फुले, युवा साथी ओमप्रकाश बंजारे, मनीष रात्रे, विश्वजीत खांडेकर, सत्यजीत चंदेल, राकेश कुमार पाटले, उमेश सोनवानी, ज्ञानेश्वर कुर्रे आदि उपस्थित रहे | सभी नये पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बधाई दिया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का धन्यवाद उनके द्वारा किया गया।






Next Story