छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर आज सूरजपुर में राज्य स्तरीय आयोजन

Nil dhankar
1 Oct 2024 6:53 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर आज सूरजपुर में राज्य स्तरीय आयोजन
x

रायपुर raipur news। आज अंतर्राष्ट्रीस वृद्ध जन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन सूरजपुर जिला मुख्यालय में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वृद्धजनों को सम्मानित करेंगे और सूरजपुर जिले को 187 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए की लागत वाली 159 कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वान्ह 11.50 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान दोपहर 1 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.15 बजे से सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 110.67 करोड़ रूपए लागत वाले 109 कार्यो का भूमिपूजन तथा 76.84 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 50 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। chhattisgarh news

Next Story