एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज साइंस कॉलेज मैदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 5 संभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर गायन, नृत्य, वादन, चित्रकला एवं क्विज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण शैक्षणिक संस्थान की ऑफलाईन पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, परंतु बच्चों ने कार्यक्रम में जिस उत्साह के साथ प्रतिभागिता की है वह अत्यंत ही सराहनीय है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





