छत्तीसगढ़

श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही के निगरानी हेतु राज्य स्तरीय समिति का हुआ गठन

Nil dhankar
4 Sept 2021 10:22 PM IST
श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही के निगरानी हेतु राज्य स्तरीय समिति का हुआ गठन
x

रायपुर। भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशन में श्रमिकों के पंजीयन एवं श्रमिकों के पंजीयन में गतिशीलता की कार्यवाही की निगरानी हेतु छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, पदेन सचिव-सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग, सदस्य में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रमुख सचिव-ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग, प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रमुख सचिव -नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्रमायुक्त-छत्तीसगढ़, नोडल अधिकारी-असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल, सचिव-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, तकनीकी निदेशक-एनआईसी, राज्य नोडल अधिकारी-सीएससी और पोस्ट मास्टर जनरल छत्तीसगढ़ को बनाया गया है।

Next Story