छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
jantaserishta.com
8 May 2023 11:08 PM IST

x
रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में स्वीकृत परियोजनाओं के आवासों के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक हितग्राहियों द्वारा स्वयं आवास निर्माण के अंतर्गत परियोजनाओं की स्वीकृति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी अधिकारियों ने दी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण (बीएलसी) के अंतर्गत दो लाख 22 हजार 174 आवास स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत आवासों के तहत अब तक एक लाख 7 हजार 963 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
इसी तरह से योजना के तहत भागीदारी में किफायती आवास निर्माण (एएचपी) के तहत 40503 आवास स्वीकृत किए गए है। जिसमें से एक लाख 12 हजार 406 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष आवासों का कार्य प्रगति पर है। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव श्री अयाज तम्बोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण श्री सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
Tagsरायपुरप्रधानमंत्री आवास योजनामुख्य सचिव अमिताभ जैनअमिताभ जैनRaipurPrime Minister Housing SchemeChief Secretary Amitabh JainAmitabh Jain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





