छत्तीसगढ़
PMGSY सड़कों की गुणवत्ता पर राज्य शासन सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश
Shantanu Roy
8 Feb 2026 7:57 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं संधारित सड़कों की गुणवत्ता को लेकर राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा ने जिला रायगढ़ के विकासखण्ड धरमजयगढ़ में पीएमजीएसवाई अंतर्गत निर्माणाधीन एवं संधारणाधीन सड़कों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। सड़क निर्माण एवं संधारण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता शासन की मंशा के विपरीत है।
ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा ठेकेदारों को पूर्ण रूप से जवाबदेह बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जनमन योजना में निर्माणाधीन नकना से डुमरपारा (लंबाई 2.00 किमी) सड़क का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया, जो निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गई। मुख्य अभियंता ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सीधे ग्रामीण जीवन स्तर से जुड़ी होती है। बेहतर सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं तक ग्रामीणों की सहज पहुंच सुनिश्चित करती हैं। साथ ही पीएमजीएसवाई अंतर्गत चल रहे संधारण कार्यों का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ की धरमजयगढ़-कापु रोड टी-03 से अमृतपुर (4.11 किमी), लक्ष्मीपुर से बलपेंदा (13.00 किमी), टी-01 से टोनईनारा (2.15 किमी), रनपुर से गोहेसिलार (7.35 किमी) तथा कुम्हीचुंवा से चिखलापानी (1.20 किमी) सड़कों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़-कापु रोड टी-03 से अमृतपुर सड़क में सुधार कार्य को लेकर संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं उक्त सड़क की संधारण अवधि छह माह बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और जिला प्रशासन की सख्त कार्यप्रणाली को दर्शाती है। निरीक्षण के समय कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना धरमजयगढ़, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता तक गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





