छत्तीसगढ़
राज्य सरकार ने शनिवार के लिए स्कूल समय सारणी में किया बदलाव
Shantanu Roy
10 Sept 2025 11:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करते हुए शनिवार के लिए नई समय सारणी जारी की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित विद्यालय अलग-अलग समय पर चलेंगे।
नई समय सारणी
एक पाली में संचालित स्कूल
समस्त शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
दो पाली में संचालित स्कूल
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं– दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं– सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य शासन ने शिक्षकों की मांग स्वीकार कर उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





