छत्तीसगढ़

राज्य वन सेवा परीक्षा 5 दिसम्बर को

jantaserishta.com
6 Dec 2021 4:26 PM IST
राज्य वन सेवा परीक्षा 5 दिसम्बर को
x
तीन केन्द्रों पर 940 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ संयुक्त वन सेवा की कल 5 दिसम्बर को यहां आयोजित परीक्षा में 940 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार की दो एवं लवन में एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित होगी। बलौदाबाजार में डी.के.कॉलेज, पण्डित चक्रपाणि स्कूल एवं लवन में हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। डी.के.कॉलेज एवं चक्रपाणि स्कूल में 3-3 सौ एवं लवन परीक्षा केन्द्र पर 340 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा शाखा की प्रभारी श्यामा पटेल ने बताया कि कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में तमाम प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सवेरे 10 से 10.30 बजे तक सामान्य अध्ययन, भाषा एवं बौद्धिक एवं तार्किक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, पर्यावरण, कृषि एवं वानिकी का पर्चा होगा। सुश्री पटेल ने बताया कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से आधा घण्टे पूर्व पहुंचना होगा। उन्हें मूल प्रवेश पत्र के साथ फोटो आईडी प्रुफ भी दिखाना होगा, तभी केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा में मोबाईल, कैल्क्युलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि सामग्री लेने की मनाही होगी। आरक्षित वर्ग के परीक्षार्थियों को नियमानुसार यात्रा भत्ता दी जायेगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story