छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक अरुण यादव आज राजीव भवन में लेंगे अहम बैठक

Nil dhankar
19 Jan 2023 10:11 AM IST
प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक अरुण यादव आज राजीव भवन में लेंगे अहम बैठक
x

रायपुर। 26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है. रायपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव आज बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कमेटी के अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

सीएम बघेल का दौरा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वे इससे पहले सुबह 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके बाद पूर्वान्ह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story