छत्तीसगढ़
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने बस्तर टोल नाका में हंगामे को कराया शांत
Nil dhankar
11 Jan 2025 1:21 PM IST

x
बस्तर। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर टोल नाका में हंगामे को शांत कराया। बताया जा रहा है कि देर रात टोल नाका बस्तर पर जाम की स्थिति बनी हुई थी, उसी समय प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव रायपुर प्रवास से जगदलपुर लौट रहे थे, नजर पड़ते ही उन्होंने मोर्चा संभाला और हंगामे को शांत कराकर यातायात को सुगम करवाया।
छग बीजेपी ने X ने इसकी जानकारी दी और कहा, नेता नहीं जननेता...
जननेता यह केवल शब्द नहीं कर्तव्य है, जिसे निभाना पड़ता हैं। विगत रात्रि रायपुर प्रवास से जगदलपुर लौटने के दौरान जब टोल नाका बस्तर पर जाम की स्थिति बनी, तब माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने जननेता का परिचय दिया। उन्होंने ना केवल यातायात को सुगम बनाने में अपना योगदान दिया बल्कि उच्चाधिकारियों से बात कर माहौल को शांत भी करवाया।
Next Story





