छत्तीसगढ़
सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर अरहर खरीदी का शुभारंभ|
Shantanu Roy
17 March 2026 12:24 AM IST

x
छग
Bemetra. बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर अरहर (तुअर) की खरीदी का शुभारंभ किया गया। खरीदी की शुरुआत दो किसानों से कुल 43.5 क्विंटल अरहर की खरीदी कर की गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था किए जाने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि, जिला बेमेतरा एम. डी. डडसेना, सहायक संचालक कृषि डॉ. एस. एल. साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विजय टंडन तथा सेवा सहकारी समिति खंडसरा के अध्यक्ष शरद जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में कृषकगण भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को अरहर सहित अन्य दलहनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि दलहनी फसलें न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती हैं, बल्कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय का भी अच्छा स्रोत बन सकती हैं। साथ ही किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज समितियों के माध्यम से बेचने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया, पंजीयन, तौल व्यवस्था तथा भुगतान से संबंधित जानकारी भी विस्तार से दी गई। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि समितियों में खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को बेहतर बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस पहल से क्षेत्र में दलहनी फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। समिति में अरहर खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा और उन्हें बाजार की अनिश्चितता से भी राहत मिलेगी। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





