छत्तीसगढ़

खड़े ट्रेलर जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Nil dhankar
13 April 2023 12:44 PM IST
खड़े ट्रेलर जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
x
छग

कोरबा। जिले में SECL की दीपका कोल खदान में खड़े ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर खदान के 18 नंबर फेज में खड़ा था। देखते ही देखते आग ने ट्रेलर के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

वाहन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ट्रेलर का आधा हिस्सा धू-धूकर जल चुका था। ये तो गनीमत थी कि जिस वक्त आग लगी, उस समय गाड़ी खाली थी। आग लगने के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों को आनन-फानन में दूर हटाया गया। बाद में जैसे-तैसे ट्रेलर में लगी आग को बुझाया गया। आग से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना चालक ने वाहन मालिक को दे दी है। दीपका थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास आग लगने की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। मामला सामने आने पर इसकी जांच की जाएगी।


Next Story