छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन में स्टैंड संचालक कर रहा था अवैध वसूली, लगा 5 हजार रुपए जुर्माना

Nilmani Pal
1 April 2024 6:45 AM GMT
रेलवे स्टेशन में स्टैंड संचालक कर रहा था अवैध वसूली, लगा 5 हजार रुपए जुर्माना
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर जोनल मुख्यालय में स्टैंड संचालक की मनमानी कम नहीं हो रही है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी रेल प्रशासन ठेकेदार पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। ऐसे ही यात्री से स्टैंड किराया अधिक वसूलने पर रेलवे ने स्टैंड संचालक पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

दरअसल, एक यात्री ने बीते दिनों रेलवे के अधिकारियों से स्टैंड संचालक पर अधिक किराया वसूलने की शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि उससे तय किराया से ज्यादा पैसा वसूली किया गया है। गाड़ी मालिक यात्री को बकायदा इसका रसीद भी दिया गया था, जिस पर उसने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

रेलवे के अफसरों ने यात्री की शिकायत की जांच कराई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। ठेकेदार के कर्मचारियों ने यात्री से ज्यादा किराया वसूल किया था। जांच के बाद रेलवे ने स्टैंड संचालक पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया है। उसे एक सप्ताह के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद संचालक ने जुर्माने की राशि भी जमा कर दी है।

Next Story