छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल
Shantanu Roy
4 July 2026 3:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवम छात्रावास के एक कमरे का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के बाद पूरे हॉस्टल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और छात्रों में डर का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात छात्र अपने-अपने कमरों में मौजूद थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। जिस कमरे में यह घटना हुई, वहां मौजूद एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगने से खून निकल आया। घटना के तुरंत बाद अन्य छात्रों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्लास्टर गिरने के बाद पूरा कमरा मलबे और धूल से भर गया, जिससे वहां रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई छात्रों का व्यक्तिगत सामान भी इस हादसे में खराब होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे हॉस्टल में दहशत का माहौल है और छात्रों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल बिल्डिंग की हालत लंबे समय से जर्जर है और इस संबंध में पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।
छात्रों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है और मरम्मत कार्य की मांग की है। घटना के बाद छात्रों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और निरीक्षण किया जाता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं हॉस्टल परिसर में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।
TagsIGKV रायपुरशिवम छात्रावासप्लास्टर गिराछात्र घायलहॉस्टल हादसारायपुर न्यूजIGKV RaipurShivam Hostelplaster fellstudent injuredhostel accidentRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





