छत्तीसगढ़
चाकूबाजी फिर हत्या, बाइक एक्सीडेंट और पैसों के लेन-देन की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद
jantaserishta.com
7 May 2026 9:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: हत्या जैसे गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
प्रकरण में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रार्थी संतोष निर्मलकर निवासी वार्ड क्रमांक 04 भखारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे महावीर चौक भखारा में उसके पिता अन्नु निर्मलकर के साथ आरोपीगण शिवम साहू, चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू एवं राहुल कंवर उर्फ राहुल दीवान द्वारा पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद किया गया। विवाद के दौरान आरोपीगण द्वारा गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए एवं विवेचना के दौरान आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
▪️ गिरफ्तार आरोपी का नाम
चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू, पिता स्व. रामकुमार दीवान, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 भखारा, थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.)।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





