छत्तीसगढ़

चाकूबाजी से रायपुर कोर्ट परिसर में हड़कंप, युवक की हालत नाजुक

Nil dhankar
30 May 2026 4:05 PM IST
चाकूबाजी से रायपुर कोर्ट परिसर में हड़कंप, युवक की हालत नाजुक
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने अपने भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, किसी मामले की पेशी में जिला न्यायालय पहुंचे भाई ने दूसरे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकार जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story