छत्तीसगढ़

रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर हुई चाकूबाजी, फैलाई दहशत

jantaserishta.com
17 Dec 2024 10:11 AM IST
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर हुई चाकूबाजी, फैलाई दहशत
x
देखें वीडियो.

रायपुर: ताजा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में पीड़ित युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थि​त बस स्टैंड का है। जहां दो युवकों के बीच बस में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बैजनाथपारा से अपने साथियों को बुलाकर रोशन नामक एक हॉकर को चाकू मार दिया। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पूरे बस स्टैंड में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसे पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story