छत्तीसगढ़
एसएसपी ने थाना प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
Nil dhankar
13 Sept 2022 2:12 PM IST

x
बिलासपुर। पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इस बार 2 TI, 2 चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी पारुल माथुर ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सकरी थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे को सिरगिट्टी थाना प्रभारी बनाया गया है। सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभाल रहें उपनिरीक्षक सागर पाठक सकरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बेलगहना चौकी प्रभारी पारस पटेल को सरकंडा थाने भेजा गया है। जूनापारा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को पुलिस सहायता केंद्र मल्हार भेजा गया है। इनके अलावा ASI हेमंत सिंह को रतनपुर थाने से बेलहगना चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
Next Story





