छत्तीसगढ़

SSP संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली

Nil dhankar
26 March 2024 2:12 PM IST
SSP संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली
x

रायपुर। SSP संतोष सिंह ने आज पुलिसकर्मियों संग होली खेली। कल होली पर्व पर पुलिस कर्मी शहर में शांति बनाए रखने चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। अधिकारी भी जवानों के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। वही राजनांदगांव में आज मंगलवार 26 मार्च को भी धूमधाम से होली मनाई जा रही है। लोग रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। सुबह से ही लोग टोलियों में रंग-गुलाल खेलने के लिए निकले। इधर शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

शहर में शांति और भाईचारे से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं घरों में तरह-तरह के व्यंजन भी बने हैं, जिसका लुत्फ लोग उठा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुछ लोग नाचते भी नजर आए। फाग के गीतों को गाते हुए लोगों ने होली खेली।




Next Story