छत्तीसगढ़

सृष्टि साहू ने PM मोदी से पूछा प्रश्न, CM साय ने पोस्ट किया वीडियो

Nilmani Pal
6 Feb 2026 2:14 PM IST
सृष्टि साहू ने PM मोदी से पूछा प्रश्न, CM साय ने पोस्ट किया वीडियो
x

रायपुर। सीएम साय ने कहा, परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम में महासमुंद की बिटिया सृष्टि साहू द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रश्न पूछना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री निवास से मिला यह आमंत्रण सृष्टि ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है और यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्‍चों से मुलाकात की। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर मोदी ने पहले बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए। पहले एपिसोड में मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं।

विकसित भारत को अपना सपना बनाएं पीएम बोले- जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली। अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है। खुद पर भरोसे से भगाएं कोई भी डर स्‍टूडेंट ने सवाल किया कि प्रेजेंटेशन देते समय मैं घबरा जाता हूं। इस डर को कैसे भगाऊं?पीएम ने कहा- कभी देखा है कि फुटपाथ पर कोई गरीब महिला भी जब टीवी पर किसी घटना के बारे में बताती है तो कितने आत्‍मविश्‍वास से बात करती है। क्‍या उसने इंटरव्‍यू की कोई प्रैक्टिस की है? नहीं। उसका आत्‍मविश्‍वास आता है सच्‍चाई है। उसे पता है कि उसने जो देखा वही कहना है। आप भी अपने किए हुए पर भरोसा रखें तो प्रेजेंटेशन का डर भाग जाएगा। देश की अमर कहान‍ियों पर गेम बनाओ गोवा के श्रीजीत गाडगिल ने सवाल किया, मेरा गेमिंग में बहुत इंटरेस्‍ट है। मगर पेरेंट्स नहीं समझते। मैं क्‍या करूं। पीएम ने जवाब दिया- भारत देश कहानियों से भरा हुआ है। आप खुद के गेम बनाओ। पंचतंत्र की कहानियों पर गेम बनाओ। अभिमन्‍यु की कहानी पर गेम बनाओ और अपनी वेबसाइट बनाकर उसपर लॉन्‍च करो। धीरे-धीरे देखोगे कि कितने लोग तुम्‍हारे गेम्‍स खेल रहे हैं।


Next Story
null