छत्तीसगढ़

पुलिस हेडक्वार्टर में चली गोली पर एसपी का बयान, घायल जवान को रायपुर लाया गया

Nilmani Pal
22 May 2024 7:56 AM GMT
पुलिस हेडक्वार्टर में चली गोली पर एसपी का बयान, घायल जवान को रायपुर लाया गया
x
छग

नारायणपुर। नारायणपुर में पुलिस हेडक्वार्टर में गोली चली है, जिसमें एक जवान घायल है। घायल जवान को चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। SP प्रभात कुमार ने कहा कि, यह एक्सिडेंटल फायर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह गोली चली है। जिसमें ITBP का 53 बटालियन का एक जवान घायल है। घायाल जवान का नाम मनीष एम है जो कि केरल के कोल्लम जिले का रहने वाला है। घटना के तुरंत बाद घायल को चॉपर के माध्यम से रायपुर भेजा गया है, जिसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।


Next Story