छत्तीसगढ़

एसपी के पिता के घर का ताला टूटा

Nilmani Pal
13 Jun 2022 8:56 AM IST
एसपी के पिता के घर का ताला टूटा
x

अंबिकापुर। एसपी के पिता के घर में ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए थे. जानकारी के मुताबिक कृष्णानगर में ही कांकेर एसपी अंबिकापुर निवासी सलब सिन्हा का मकान है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। वे कुछ दिनों से बाहर गए थे और घर में ताला बंद था। वे सोमवार को लौटे तो घर का ताला टूटा था। यहां से कुछ चोरी नहीं गया। जेवर आदि पहले से नहीं थे। इससे यहां चोरों ने दूसरे सामान को हाथ नहीं लगाया।

क्लर्क के घर चोरी -

गंगापुर निवासी मंजू सिंह के पति कलेक्टोरेट में क्लर्क हैं। परिवार 3 जून से बाहर था। यहां करीब 4 लाख का जेवर चोरी गया है। परिवार रविवार को लौटा तो पता चला। यहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें 6 जून की रात चोरी होने का फुटेज सामने आया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है।

Next Story