छत्तीसगढ़
41 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल और संगोष्ठियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती का संदेश
Shantanu Roy
9 Jun 2026 10:05 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में कृषि विभाग द्वारा 01 जून से 30 जून 2026 तक संचालित खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की 41 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इनमें महासमुंद विकासखण्ड में 5, बागबाहरा में 13, पिथौरा में 10, बसना में 8 तथा सरायपाली में 5 कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों में रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषक चौपालों में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से भूमि की प्राकृतिक उर्वरता एवं दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पारंपरिक ज्ञान पर आधारित टिकाऊ एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य खेती पद्धति है। कार्यक्रमों में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती के लाभ, हरी खाद एवं नील हरित काई के उपयोग, तथा जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों’’ के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं के अनुसार उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





