छत्तीसगढ़

खमतराई बाजार और रावांभाठा में हथियार लेकर फैलाई दहशत, दो बदमाश अरेस्ट

Nilmani Pal
3 May 2025 4:38 PM IST
खमतराई बाजार और रावांभाठा में हथियार लेकर फैलाई दहशत, दो बदमाश अरेस्ट
x
छग

रायपुर। धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार हुए है, आज थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देवार डेरा बंजारी नगर रावांभाठा में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा देवार डेरा बंजारी नगर पहुंचकर आरोपी लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 390/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी कड़ी में खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खमतराई बाजार के अंदर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार के अंदर पहुंचकर आरोपी प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र-24 वर्ष निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 391/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर

02. प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र-24 वर्ष निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर


Next Story
null