छत्तीसगढ़

खेल मंत्री उमेश पटेल ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

jantaserishta.com
4 March 2022 2:18 PM IST
खेल मंत्री उमेश पटेल ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
x
सारंगढ़ में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

रायपुर: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

सारंगढ़ के खेलभांठा स्टेडिमय में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अन्य राज्यों की टीम ने भी भाग लिया। फाइनल मुकाबला सारंगढ़ और सम्बलपुर (उड़िसा) के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबला में संबलपुर की टीम विजयी रही। विजेता टीम को ट्राफी के साथ एक लाख 11 हजार रूपए एवं उपविजेता टीम को 55 हजार 500 रूपए एवं ट्राफी खेल मंत्री श्री उमेश पटेल के हाथों प्रदान की गई। सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री उमेश पटेल ने आयोजकों सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। ज्ञात हो कि यह टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलभांठा स्टेडियम में विगत 18 बर्षों से चली आ रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story