छत्तीसगढ़
पत्नी की हत्या कर विधायक के सामने बोला झूठ, सच सामने आते ही पति गिरफ्तार
Nil dhankar
24 Sept 2021 5:50 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़
बलरामपुर। घरेलू विवाद के कारण नशे में धुत शराबी पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घट उतार दिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के रामानुज गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद विधायक बृहस्पत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे और मामले की जानकारी ली। जब पति से मौत का कारण पूछा गया तो उसने सर्पदंश का बहाना बनाया, लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया कि वह नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Next Story





