छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी को श्रद्धांजलि देने वृंदावन से पहुंचे आध्यात्मिक गुरु डॉ. संजय कृष्ण सलिल

Shantanu Roy
29 May 2025 11:53 PM IST
बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी को श्रद्धांजलि देने वृंदावन से पहुंचे आध्यात्मिक गुरु डॉ. संजय कृष्ण सलिल
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आज वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं भागवत कथा वाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने अपने दिव्य वचनों से श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि अग्रवाल के पिताजी न केवल अपने परिवार के, बल्कि पूरे समाज के अभिभावक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में अनेक जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।


इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंडल/आयोग अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रीनिवास राव मद्दी, सौरभ सिंह, विशेषर सिंह पटेल, विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री रमेश चौबे, जागेश्वर साहू, प्रतिभा चौधरी,
सहित
अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा में सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके समाजसेवी जीवन को स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी आत्मीयजनों की उपस्थिति और संवेदना के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि, “आप सभी की उपस्थिति और प्रेम ने यह एहसास कराया कि हमारे पिता केवल हमारे नहीं, बल्कि पूरे समाज के संरक्षक थे।” श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भक्ति और भावनाओं का वातावरण बना रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
Next Story