छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, ऑन द स्पॉट हुई मौत

Nilmani Pal
20 March 2022 8:13 AM GMT
तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, ऑन द स्पॉट हुई मौत
x
छग

बिलासपुर। आज सुबह तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रतनपुर थाने की है।

रतनपुर निवासी समारु डिक्सेना उर्फ संतोष जायसवाल (50 साल) गुपचुप ठेला लगाकर परिवार चलाता था। रविवार की सुबह करीब सात बजे घर से सामान लेने के लिए निकला था। वह साइकिल में सवार था। अभी वह घर से महज 100 मीटर दूर पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल पड़ा था। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखकर CIMS भेज दिया गया।

रतनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे CIMS ले जाया गया। लेकिन, CIMS पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना रतनपुर थाने में दी गई। पुलिस एक्सीडेंट करने वाले वाहन की जानकारी जुटा रही है।

Next Story