छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
9 Nov 2026 1:27 PM IST
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर तानाखार से आगे स्थित भालू मोड़ के पास हुआ। यहां पोड़ी उपरोड़ा की ओर से कटघोरा जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा और बांगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।


पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक किस दिशा में भागा। कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भालू मोड़ के पास हुई टक्कर में बाइक सवार युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
Next Story