छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर
Nil dhankar
31 March 2022 1:55 PM IST

x
छग
बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक चलती गाड़ी से कूद गया। इसके चलते उसे ज्यादा चोंटें नहीं आई है। जबकि, कैप्सूल वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाने की है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम रायपुर-बिलासपुर हाइवे में ट्रेलर रायपुर तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही थी। सामने से कैप्सूल वाहन मस्तुरी तरफ से रायपुर की ओर जा रहा था। अभी दोनों वाहन सिलपहरी के पास पहुंचे थे। तभी दोनों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। तभी अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई।
Next Story





