छत्तीसगढ़

धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

jantaserishta.com
8 Oct 2026 11:22 AM IST
धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रत्नाबांधा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मामला रत्नाबांधा इलाके का है, जहां 21 वर्षीय सागर नागारची पैदल धमतरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अभय ठिटे ने घटना की जानकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को दी।
सूचना मिलते ही शिवा प्रधान अपने साथी डोमन साहू के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सागर नागारची को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सागर नागारची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story