छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी ठोकर, 2 युवक की मौत
Nil dhankar
1 Nov 2021 12:23 PM IST

x
छत्तीसगढ़
जगदलपुर। कलेक्ट्रेट के सामने आज तड़के हुए सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. चारों युवक एक ही बाइक में सवार होकर कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड की रोड जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, वहीं सवार चार युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चारों युवक शहर के कुम्हारपारा के रहने वाले हैं. दुर्घटना में बस के सामने हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
Next Story





