छत्तीसगढ़

VIP रोड पर SPEED आउट ऑफ कंट्रोल, कार की टक्कर से SCOOTY के उड़े परखच्चे

jantaserishta.com
23 Aug 2026 11:53 AM IST
VIP रोड पर SPEED आउट ऑफ कंट्रोल, कार की टक्कर से SCOOTY के उड़े परखच्चे
x
देखें वीडियो.

रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड पर 23 अगस्त की दरम्यानी रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार किया सेल्टोस (KIA Seltos) कार और एक ईवी (EV) स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और स्कूटी सवार घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ईवी स्कूटी से जा टकराई। टक्कर का असर इतना तेज था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह और गाड़ियों की रफ्तार का पता लगाया जा सके। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story