छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत

Nilmani Pal
13 May 2022 5:05 AM GMT
तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
x

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत गिर गए। हादसा से पति-पत्नी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को सिम्स लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने जांच करने के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का इलाज चल रहा है। हिर्री पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मकुरा के रहने वाले ओंमकार सोनी अपनी पत्नी शीतला सोनी के साथ बीते 10 मई को बाइक से समान खरीदने बिलासपुर आए थे।

खरीदारी करने के बाद रात को दोनों घर लौट रहे थे। रात 10.30 बजे वे बिल्हा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से ओमप्रकाश और उनकी पत्नी शीतला के सिर पर गंभीर चोट आई थी। 108 एंबुलेंस से घायलों को सिम्स लाया गया। यहां डाक्टर ने जांच करने के बाद शीतला को मृत घोषित कर दिया। घायल ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है।

Next Story