छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार दुबे ट्रेवल्स की बस ने मेडिकल छात्रा को मारी टक्कर, स्कूटी 20 मीटर तक घसीटी

jantaserishta.com
23 Sept 2026 11:21 AM IST
तेज रफ्तार दुबे ट्रेवल्स की बस ने मेडिकल छात्रा को मारी टक्कर, स्कूटी 20 मीटर तक घसीटी
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: हाइवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार यात्री बसें हादसों को जन्म दे रही हैं। मंगलवार दोपहर रायपुर की ओर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस ने गोविंदपुर में एक मेडिकल छात्रा को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि अचानक सामने आई छात्रा को देख चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। टक्कर के बाद बस नहीं रुकी।
स्कूटी को 20 मीटर तक घसीटते ले गई। अच्छा हुआ कि टक्कर के बाद छात्रा दूर फेंकी गई। इससे बड़ी अनहोनी टल गई। मंगलवार, 22 सितंबर की घटना का कारण भी टाइमिंग फेल होना है। जगदलपुर से रायपुर के लिए सवारी लेकर निकली दुबे ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 ईए 4482) का कांकेर नए बसस्टैंड पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे है। बुकिंग एजेंट के अनुसार बस समय पर आई। 2 बजकर 5 मिनट पर बसस्टैंड से रवाना हो गई। बस को चारामा 2.30 बजे पहुंचना था। कांकेर में ही सवारी बैठाती रही।
मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा
मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने घटनास्थल पर जमा होकर हंगामा खड़ा कर दिया। वे चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने चालक और परिचालक को तत्काल मौके से हटा दिया।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story