छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा को मारी ठोकर, महिला की मौत

Nilmani Pal
20 Jan 2022 2:52 AM GMT
तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा को मारी ठोकर, महिला की मौत
x

बिलासपुर। सकरी के गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजन को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाली जानकी बाई सूर्यवंशी(54) गृहणी थीं। बुधवार की ​सुबह वे रिश्तेदारी में मुंगेली जा रहीं थी। सकरी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा से बिलासपुर की ओर आ रही धानी बस के चालक ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों से भरी बस को छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया।


Next Story