छत्तीसगढ़
रफ्तार बना काल, छत्तीसगढ़ में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, परिवारों में छाया मातम
jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:08 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
प्राथमिकी दर्ज.
कोरबा: कोरबा जिला में रफ्तार के कहर के कारण 6 लोगों की जान चली गयी। यहां तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मरने वालों में पति-पत्नी सहित चार अन्य लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतक ग्रामीण अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने पत्नी के साथ निकला था। जिसे स्कूली नाबालिग छात्रों ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पाली के ग्राम सिरली निवासी बीरबल पटेल अपनी पत्नी गौरी पटेल के साथ बाइक पर दीपका थाना क्षेत्र में आये हुए थे। बाइक सवार दंपति छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने ग्राम बांधा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। पल्सर बाइक पर तीन नाबालिग स्कूली छात्र सवार थे। दोनों बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति के सिर में गंभीर चोटें लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों छात्रों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। इसी तरह दूसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के बिंझरा गांव के पास घटित हुआ।
बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे शख्स की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतक दोनों शख्स रतिजा गांव के रहने वाले थे। जिनकी शिनाख्ती कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क दुर्घटना का तीसरा मामला भी कटघोरा थाना क्षेत्र के गौरी मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है यहां तेज रफ्तार बाइक और बस में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बस की टक्कर से बुरी तरह से घायल बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो मृतकों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





